शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकी मार गिराए, दो को घेरा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में दो आतंकियोंको मार गिराया। दो आतंकी घेरे गए हैं। वहीं, एक जवान जख्मी हुआ। मुठभेड़ शोपियां के द्रगड सुगन क्षेत्र में हुई। सुरक्षाबलों को यहां 4 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।

एक हफ्ते में जाकिर मूसा समेत तीन आतंकी मारे गए
सुरक्षाबलों ने पुलवामा के त्राल में 24 मई को कथित तौर पर अलकायदा के आतंकी जाकिर मूसा को मार गिराया था। मूसा बुरहान वानी की मौत के बाद हिजबुल का कमांडर बना था। बाद में उसने कश्मीर में अल-कायदा से जुड़ा संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद शुरू किया था। इसके बाद 28 मई को अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। मौके से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शोपियां के सुगन इलाके में यह मुठभेड़ हुई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.