वायुसेना प्रमुख के घर के बाहर लगा राफेल का मॉडल, कांग्रेस मुख्यालय के पास में रहते हैं धनोआ

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के घर के बाहरराफेल विमान का मॉडल लगाया गया है। धनोआ का घर अकबर रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय के पास में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस सरकार के साथराफेल डील की है।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार पर राफेल में घोटाले कोलेकर आरोप लगाए थे।

पहला राफेल एयरक्राफ्ट भारतीय वायुसेना के 'गोल्डन एरो' 17 स्क्वाड्रन में शामिल होगा। इस यूनिट का नेतृत्व 1999 में करगिल युद्ध के दौरान एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने किया था। यह यूनिट पहले पंजाब के बठिंडा में मौजूद थी। अब इसे हरियाणा के अम्बाला में स्थानांतरित किया गया है।

सितंबर में मिलेगी राफेल की पहली खेप
भारतीय वायुसेना को सितंबर 2019 में राफेल विमानों की पहली खेप मिलेगी। इसमें चार लड़ाकू विमान शामिल होंगे। हालांकि इससे पहले इन विमानों को भारतीय वातावरण में 1500 घंटों की उड़ान भरना होगी। ऐसे में चार विमानों की पहली बैच को अम्बाला पहुंचने में मई 2020 तक का समय लग जाएगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Rafale Replica Erected Outside Air Chief Marshal BS Dhanoa Home, Next To Congress Office

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.