पाकिस्तान-वेस्टइंडीज के बीच मैच आज, 8 साल से विंडीज के खिलाफ नहीं जीता पाक
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को नॉटिंघम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की नजर टूर्नामेंट के इतिहास में विंडीज के खिलाफ चौथी जीत हासिल करने पर होगी। वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान अब तक 10 बार आमने-सामने हो चुके हैं। इनमें से 7 में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है।पाकिस्तान पिछले वर्ल्ड कप में भी वेस्टइंडीज सेहार गया था। उसे विंडीज के खिलाफ टूर्नामेंट में आखिरी बारजीत 2011 में मिली थी। इंग्लैंड के मैदान पर वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों टीमों अपने-अपने पिछले 5 मुकाबलों में जीत हासिल करने में असफलरही हैं।
नाटिंघम मेंवर्ल्ड कप मुकाबले में दोनों टीमेंपहली बार आमने-सामने होंगी।हालांकि, वर्ल्ड कप में दोनों टीमें इंग्लैंड के मैदान पर 5वीं बार आमने-सामने होंगी। इनमें से पाकिस्तान की टीम एक में ही जीत हासिल करने में सफल रही है। उसने 1999 में ब्रिस्टल में हुए मैच में वेस्टइंडीज को 27 रन से हराया था। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने 1975, 1979 और 1983 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी।
पाकिस्तान-वेस्टइंडीज हेड टू हेड :दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 133 मैच खेले गए हैं। इनमें से वेस्टइंडीज ने 70 और पाकिस्तान ने 30 जीते हैं। 3 मुकाबले टाई रहे।
पिच का मिजाज : मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। नॉटिंघम में बल्लेबाजों को मदद मिलती है। इससे ज्यादा रन बनेंगे। दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी।
वेस्टइंडीज की ताकत
क्रिस गेल : वेस्टइंडीज का यह ओपनर अपनी टीम को तेज शुरुआत देने में सक्षम है। गेल ने पिछले एक साल में 8 मैच खेले। इस दौरान 80.85 की औसत से 566 रन बनाए। इनमें दो शतक शामिल हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 162 रहा। गेल ने आईपीएल-12 के 13 मैच में 490 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 40.83 का रहा।
आंद्रे रसेल : रसेल को इस वर्ल्ड कप का गेम चेंजर माना जा रहा है। आईपीएल-12 में कोलकाता नाइटराइडर्स की कई जीत में उनकी अहम भूमिका रही थी। उन्होंने 14 मैच में 56.66 की औसत से 510 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 204.81 का रहा। हालांकि, वनडे इंटरनेशनल में पिछले एक साल में रसेल ने सिर्फ एक मैच खेला। हालांकि, अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 गेंद में 54 रन बना डाले।
वेस्टइंडीज की कमजोरी
अनुभवी गेंदबाजों की कमी: वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी समस्या उसके गेंदबाजों का कम अनुभवी होना। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अनुभव की जरूरत पड़ती है। उसका कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं है जिसे 100 या उससे ज्यादा वनडे का अनुभव हो। एश्ले नर्स ने 48, केमार रोच ने 85, ओशेन थॉमस ने 8, शेनॉन गेब्रियल ने 22 और शेल्डन कॉटरेल ने सिर्फ 13 मैच ही खेले हैं।
पाकिस्तान की मजबूती
इमाम उल हक : पाकिस्तान का यह ओपनर पिछले एक साल से जबरदस्त फॉर्म में है। इमाम ने इस दौरान 24 मैच खेले। इनमें 61.9 की औसत से 1238 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 151 रन रहा। उन्होंने अपने करियर के 6 में से 5 शतक पिछले एक साल में ही लगाए। इमाम तेजी के साथ-साथ पारी को संभालने के लिए स्ट्राइक रोटेट भी करते रहते हैं।
बाबर आजम : पाकिस्तानी टीम के यूनुस खान कहे जाने वाले बाबर आजम भी इमाम की तरह पिछले एक साल से बढ़ियाफॉर्म में हैं। उन्होंने इस दौरान 23 मैच में 950 रन बनाए। बाबर ने दो शतक भी लगाए। उनका औसत 52.77 का रहा। बाबर रन टू बॉल बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वे सिंगल-डबल में ज्यादा विश्वास करते हैं। हालांकि, जरूरत पड़ने पर तेजी से भी बल्लेबाजी करते हैं।
पाकिस्तान की कमजोरी
आउट ऑफ फॉर्म गेंदबाजी : पाकिस्तान की गेंदबाजी पिछले कुछ महीनों में आउट ऑफ फॉर्म रही है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में उसके बल्लेबाजों ने लगातार 4 मैचों में 300+ रन तो बनाए, लेकिन खराब गेंदबाजी के कारण पाकिस्तान मैच जीतने में सफल नहीं हो पाया। गेंदबाजी की खराब हालत को देखते हुए आखिरी समय में अनुभवी मोहम्मद आमिर और बहाव रियाज को टीम में शामिल किया गया है।
दोनों टीमें
पाकिस्तान : सरफराज अहमद (पाकिस्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, फख्र जमां, हैरिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शोएब मलिक, वहाब रियाज।
वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियान एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, डॉरेन ब्रावो, शेल्डन कोट्रेल, शानोन गैब्रिएल, क्रिस गेल, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप, इविन लेविस, एश्ले नर्स, निकोलस पूरन, केमार रोच, आंद्रे रसेल, ओसाने थॉमस।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं