भारत में सरकार का शपथ ग्रहण, अबु धाबी की इमारत पर रोशनी से बनाए गए तिरंगा और मोदी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
अबु धाबी. नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की। इस दौरान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने अबु धाबी की आइकॉनिक एडनॉक बिल्डिंगपर रोशनीके जरिएमोदी और तिरंगे को दिखाया। यूएई ने भारत के साथ अपनी दोस्ती दिखानेके लिए ऐसा किया।
एडनॉक इमारत पर मोदी के साथ यूएई के शेख मोहम्मद बिन जायद की फोटोभी दिखाई। यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने इसका एक वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह यादगार हो गया। आइकॉनिक एडनॉक ग्रुप टावर भारत औरयूएई के झंडों और हमारे प्रधानमंत्रीऔर शेख मोहम्मद बिन जायद के पोट्रेटसे रोशन हो गया। दो देशों के बीच यह सच्ची दोस्ती है।''
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा और महात्मा गांधी को भी दिखाया गया था
इससे पहले 3 अक्टूबर 2018 को दुबई में बुर्ज खलीफा इमारत पर तिरंगा और महात्मा गांधी को दिखाया गया था। 26 जनवरी 2017 को 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भी बुर्ज खलीफा पर तिरंगे को लगाया गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं