जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी 1.29 लाख करोड़ रु. दान में देंगी, यह उनकी आधी संपत्ति के बराबर
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
वॉशिंगटन. जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी ने अपनी आधी संपत्ति यानी 18.45 अरब डॉलर (1.29 लाख करोड़ रुपए) दान करने का ऐलान किया है। उनकी मौजूदा नेटवर्थ 36.9 अरब डॉलर (2.58 लाख करोड़ रुपए) है। मैकेंजी के पास अमेजन के जो शेयर हैं उनकी इतनी वैल्यू है। अमेजन के सीईओ और दुनिया के सबसे बड़े अमीर जेफ बेजोस से पिछले महीने तलाक के बाद मैकेंजी के हिस्से में अमेजन के 4% शेयर आए थे और वो दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई थीं।
दुनिया की 3सबसे अमीर महिलाएं
| नाम/ग्रुप | नेटवर्थ (रुपए) |
| फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स (लोरियल, फ्रांस) | 3.80 लाख करोड़ |
| एलाइके वॉल्टन (वॉलमार्ट, यूएस) | 3.24लाख करोड़ |
| जैकलीन मार्स (मार्स, यूएस) | 2.77लाख करोड़ |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं