इस्तीफे पर खींचतान की खबरों के बीच पालतू कुत्ते पिडी को कार में घुमाते दिखे राहुल
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर तनातनी के बीचराहुल गांधी अपने पालतू कुत्ते पिडी को कार में घुमाते नजर आए। इसे @anilsharma07 के ट्विटर हैंडल से मंगलवार कोपोस्ट किया गया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह हुई हार से आहत राहुल ने 25 मई को पार्टी कार्यसमिति की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी। उन्हें अपना फैसला वापस लेने के लिए मनाने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि वे जिद पर अड़े हुए हैं।
Congress @INCIndiaLive president @RahulGandhi in New Delhi on Tuesday. @IndianExpress photo @anilsharma07 pic.twitter.com/EBya53qHKx
— anil sharma (@anilsharma07) May 29, 2019
दो साल पहले चर्चा में आया था पिडी
पिडी दो साल पहले तब चर्चा में आया था, जब राहुल ने ट्वीट करके बताया था कि उनके ट्वीट 'पिडी' करता है, जो उनका पालतू कुत्ता है। राहुल ने इसके सााथ ही एक वीडियो भी अपलोड किया था। इसमें उन्होंने 'पिडी' की तरफ से लिखा, ''लोग अक्सर पूछते हैं कि इस आदमी के लिए ट्वीट कौन करता है...तो मैं सभी के सामने हाजिर हूं...यह मैं हूं...पिडी...मैं उन्हीं की तरह स्मार्ट (स्माइली) हूं। देखिए मैं एक ट्वीट के साथ क्या कर सकता हूं...उप्पस...ट्रीट के साथ!''
Ppl been asking who tweets for this guy..I'm coming clean..it's me..Pidi..I'm way 😎 than him. Look what I can do with a tweet..oops..treat! pic.twitter.com/fkQwye94a5
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 29, 2017
हाल ही में आए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 52 और उसकी अगुआई वाले गठबंधन यूपीए को 96 सीटें मिली हैं। इन नतीजों के बाद राहुल पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से खफा बताए जा रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं