तृणमूल नेताओं के घर के बाहर जय श्री राम के नारे लगे, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के कंचरापारा में ममता सरकार में मंत्री और तृणमूल नेताओंके घर के सामने अज्ञात लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। इन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। तृणमूल ने भाजपा नेताओं पर लोगों को उकसाने का आरोप लगाया। उधर भाजपा ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि पार्टी जय श्री राम लिखे10 लाख पत्र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजेगी।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शनिवार को ममता सरकार में मंत्री सुजीत बोस के घर पर उस वक्त नारेबाजी हुई, जब वहां पार्टी की बैठक चल रही थी। इसमें खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिया मलिक, तृणमूल नेता मदन मित्र, विद्यासागर तपश रॉय और निर्मल घोष भी मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि कुछ लोग तृणमूल के नेता के घर के बाहर इकट्ठा हुए थे। उनका आरोप था कि तृणमूल के नेता क्षेत्र में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने समझाने की कोशिश की। लेकिन बाद में इन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

बंगाल की संस्कृतिमें ऐसा कभी नहीं हुआ- तृणमूल

खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिया मलिक ने बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह और भाजपा नेता मुकुल रॉय के बेटे और बीजपुर से विधायक शुभ्रांशु पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे इलाके की शांति भंग करने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं। मलिक ने कहा- बंगाल की संस्कृतिमें ऐसा कभी नहीं हुआ। यह भाजपा की संस्कृति है। शुभ्रांशु तृणमूल छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं, अर्जुन सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थामा था।

भाजपा सांसदअर्जुन सिंह ने इन आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने चुनाव में तृणमूल को नकार दिया, इसलिए वे ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा जय श्री राम लिखे 10 लाख पत्र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजेगी।

ममता के काफिले के सामने भी लगे थे जय श्री राम के नारे

इससे पहले ममता बनर्जी बुधवार को अपने काफिले के सामने कुछ लोगों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाने पर नाराज हो गई थीं। उन्होंने अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों को फटकार लगाते हुए कहा था कि जय श्री राम के नारे लगाने वाले लोग बाहर के हैं और भाजपा के कार्यकर्ता हैं। ये अपराधी हैं और मुझे गाली दे रहे थे। हम इनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
WB: 'Jai Shri Ram' slogans raised outside TMC leader's house, police lathi charge

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.