इंग्लैंड के 3 सबसे प्रतिष्ठित मीडिया समूह के साथ क्रिकेट वर्ल्ड कप का कवरेज
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
भोपाल/नई दिल्ली. इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक क्रिकेट वर्ल्ड कप होना है। दैनिक भास्कर हमेशा की तरह अपने पाठकों को कुछ नया और सबसे बेहतर देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत इस वर्ल्ड कप में भास्कर ने इंग्लैंड में मौजूद दुनिया के तीन सबसे प्रतिष्ठित मीडिया समूहों द गार्डियन, बीबीसी न्यूज और द टेलीग्राफ से अनुबंध किया है। ताकि भास्कर अपने पाठकों को वर्ल्ड कप का बेहतर कवरेज दे सके...
THE GUARDIAN :198 साल पुराना इंग्लैंड का सबसे भरोसेमंद अखबार
- क्रिकेट का मक्का यानी लॉर्ड्स सहित उन 11 मैदानों से मैच की लाइव रिपोर्ट, जहां मैच होंगे। इसके साथ ही टीमों की तैयारियां, मैच के एनालिसिस और कंट्रोवर्सी से जुड़ा कंटेंट भी होेगा।
- इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप खेल रहे ऑलराउंडर मोइन अली और क्रिकेट की बाइबल यानी विजडन मैगजीन के 12 साल एडिटर रहे मैथ्यू एंगल बतौर एक्सपर्ट जुड़ेंगे।
BBC NEWS :दुनिया का सबसे प्रतिष्ठितब्रॉडकास्टिंग ऑर्गनाइजेशन
- मैच एनालिसिस, खिलाड़ियों का इंटरव्यू और ऑफ द ग्राउंड एक्टिविटी से जुड़ी खबरें। टीमों की तैयारियों और वर्ल्ड कप से जुड़ी रोचक तस्वीरें होंगी।
- इंग्लैंड की ओर से वर्ल्ड कप खेल रहे तेज गेंदबाज मार्क वुड गेंदबाजी का एनालिसिस करेंगे।
THE TELEGRAPH :164 साल पुराना मीडिया समूह
- वर्ल्ड कप की हर टीम की रणनीति का एनालिसिस। भारत के मैचों से जुड़ा स्पेशल कंटेंट मिलेगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट से जुड़ी एक्सक्लूसिव स्टोरी भी होंगी।
- इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन एक्सपर्ट होंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं