मोदी कल दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, चार बड़े मंत्रालयों पर सस्पेंस बरकरार

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ गुरुवार शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वित्त, विदेश, रक्षा और गृह मंत्रालयों की जिम्मेदारी किसे मिलेगी, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के साथ 46 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी इस बार कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं। माना जा रहा है कि उन्हें अहम विभाग मिलेगा। हालांकि, इसकी स्थिति अभी साफ नहीं हुई है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले एक साल में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के अध्यक्ष बने रह सकते हैं।

  • वित्त मंत्री कोलेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है। अरुण जेटली के इनकार करने के बाद यह जिम्मेदारी पीयूष गोयल को मिल सकती है। लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अगर कैबिनेट में शामिल होते हैं तो उन्हें भी ये जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • विदेश मंत्रालय को लेकर भी संशय है। निवर्तमान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा। कयास लगाए जा रहे हैं कि सुषमा इस पद पर बनी रह सकती हैं।
  • 2014 में सरकार आने के बाद जेटली, मनोहर पर्रिकर और निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री रहीं। माना जा रहा है कि शाह कैबिनेट में शामिल होते हैं और वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी नहीं संभालते तो उन्हें रक्षा मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, निर्मला सीतारमण एक बार फिर रक्षा मंत्री बन सकती हैं।
  • गृह मंत्रालय को लेकर भी संशय बरकरार है। हालांकि, राजनाथ सिंह का नाम सबसे आगे है।

नए चेहरों को भी मिलेगा मौका

शपथ ग्रहण से पहले मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच लगातार दो दिन बैठकें हुईं। इनमें मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि मोदी के मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्रियों के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी जगह मिलेगी।

कई वरिष्ठ नेता इस बार भी कैबिनेट का हिस्सा होंगे
पिछली बार के कई कैबिनेट मंत्रियों को इस बार भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश जावड़ेकर इस बार भी कैबिनेट का हिस्सा होंगे। वहीं, अमेठी से राहुल गांधी को हराने वालीं स्मृति ईरानी को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

संकेत मिल रहे हैं कि तेलंगाना, बंगाल और ओडिशा के सांसदों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। उधर, भाजपा के सहयोगी जदयू और शिवसेना को दो-दो मंत्री पद मिल सकते हैं।

जदयू-शिवसेना के दो सदस्य मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच जदयू के सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर चर्चा हुई। उधर, राम विलास पासवान को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट जीतने वाली एआईएडीएमके के सांसद को भी मंत्री पद मिल सकता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फाइल फोटो।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.