मुकेश अंबानी, रतन टाटा और लक्ष्मी मित्तल शामिल हुए, महिंद्रा ने कहा- नए अवसरों का उदय
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी के दूसरे शपथ ग्रहण में उद्योग जगत की नामी हस्तियां शामिल हुईं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पत्नी नीता और बेटे अनंत के साथ पहुंचे। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा और स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल भी समारोह में शामिल हुए। रतन टाटा जल्दी पहुंचने वालों में और सबसे आगे की कतार में बैठे थे।
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी, टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भी शिरकत की। इनके साथ ही एस्सार के निदेशक प्रशांत रुइया, एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख भी पहुंचे। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास भी समारोह में शामिल हुए।
नई सरकार और नए अवसरों का उदय: आनंद महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम से पहलेउन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर कहा कि निश्चिय ही यह नई सरकार और नए अवसरों का उदय है।
ये भी शामिल हुए-
- पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा
- वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन और एसोचैम के प्रेसिडेंट बी के गोयनका
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं