जेटली ने मोदी को पत्र लिखा- स्वास्थ्य के कारण नई सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं चाहता
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली.निवर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नई सरकार में शामिल होने को लेकर असमर्थता जताई। जेटली ने पत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने लिखा- पिछले पांच साल सरकार का हिस्सा रहना मेरे लिए गर्व और सीखने का अनुभव था। बीते 18 महीनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहा हूं। हालांकि, मेरे डॉक्टरों ने इनमें से ज्यादातर बीमारियों से निकलने में मदद की।
मई 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद जेटली को वित्त और रक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया गया था। वे 2014 में छह महीने रक्षा मंत्री रहे। बाद में मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री बनाए गए। उनके गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद जेटली को 2017 में छह महीने के लिए दोबारा यह प्रभार दिया गया। बाद में उनकी जगह निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री बनीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं