नवनिर्वाचित सांसद के साथ सेल्फी लेने के बहाने जेबकतरों ने 10 कांग्रेस नेताओं की जेब काट ली

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

जालंधर (पंजाब). फतेहगढ़ साहिब सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनेकांग्रेस नेताडॉ. अमर सिंह की धन्यवाद कार्यक्रम में जेबकतरों ने नेताओं की जेबों पर हाथ साफ कर दिया। बताया गया है कि जेबकतरे नवनिर्वाचित सांसद के साथ सेल्फी खींचने के बहाने कार्यक्रम में शामिल हुए थे।


पुलिस के मुताबिक, घटना अमलोह रोड पर स्थित सुरजीत बैंक्वेट हॉल में बुधवार को हुई। यहां अलग-अलग क्षेत्रों के लोग और पार्टी के कार्यकर्तासांसद को बधाई देने पहुंचे थे। विधायक रणदीप काका समेत 10 कांग्रेस नेताओं की जेब कटने का मामला सामने आया है। जेबकतरों ने विधायक के पीए राम कृष्ण भल्ला का पर्स भी चोरी कर लिया। मामले की जांच कर रहे अमलोह डीएसपी गुरशेर संधू ने बताया कि जिन लोगों ने चोरी को अंजाम दिया है, उन्हें ट्रैस कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ss

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Pick Pocketers steal from MLA and 10 Congress leaders at a rally in Punjab

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.