लंदन में आज रात 9:30 बजे से उद्घाटन समारोह, शाही परिवार भी करेगा शिरकत
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले 30 जून से शुरू होने हैं, लेकिन इसका उद्घाटन समारोह बुधवार रात को भारतीय समयानुसार 9:30 से 10:30 बजे तक लंदन में होगा। यह कार्यक्रम जिस 'लंदन मॉल' में होना है वह बकिंघम पैलेस के पास स्थित है। उद्घाटन समारोह में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ समेत राजपरिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में करीब 4000 प्रशसंकों के शामिल होने की उम्मीद है। इन प्रशसंकों का चयन बैलेट प्रक्रिया के जरिए किया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं