मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया और राहुल गांधी शामिल होंगे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली.यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गुलाम नबी आजादप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंहभी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। मोदी 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। इसके अलावा वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले रेड्डी गुरुवार सुबह आंध्रप्रदेश मेंमुख्यमंत्री पद कीशपथ लेंगे। मोदी के शपथ समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों,सभी राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को न्योता भेजा गया है। इसके अलावा प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।


ममता ने कहा- माफ कीजिए मोदीजी! शपथ समारोह में नहीं आ सकती
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाने से इनकार कर दिया है। पहले उन्होंने कहा था कि वे इस औपचारिक समारोह में हिस्सा लेंगी। ममता ने बुधवार को कहा कि रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बंगाल में हिंसा के दौरान 54 लोगों की जान गई। भाजपा का यह दावा पूरी तरह से गलत है। ममता ने कहा- मोदीजी मैं माफी चाहती हूं, मैं समारोह में नहीं आ सकती। उधर, केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन भी शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Rahul-Sonia gandhi To Attend PM Modi Oath Ceremony Tomorrow

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.