जगनमोहन के शपथ ग्रहण समारोह का स्थल बारिश से बर्बाद हुआ, जगह बदली गई
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
विजयवाड़ा. वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वायएस जगनमोहन रेड्डी आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह के लिए विजयवाड़ा के आईजीएमसी स्टेडियम में तैयारियां की गईं थीं। भारी बारिश और तूफान में ये सभी तैयारियां पूरी तरह बर्बाद हो गईं। खराब मौसम के चलते अब शपथ ग्रहण कार्यक्रम को इंदिरा गांधी स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया। राज्यपाल नरसिम्हा राव नए मुख्यमंत्री जगन को शपथ दिलाएंगे।
जगनमोहन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया है। उन्होंने रविवार को नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। जगन ने मोदी के साथ एनडीए सरकार को बाहर से या मुद्दों पर आधारित समर्थन देने पर चर्चा की। रेड्डी ने शाह से मुलाकात कर आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में समर्थन भी मांगा।
वायएसआर कांग्रेस ने175 में से 151 विधानसभा सीटें जीतीं
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जगनमोहन की वायएसआर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। पार्टी ने 175 में से 151 विधानसभा सीटें अपने नाम की, जबकि राज्य में लोकसभा की 25 में से 22 सीटें भी जीतीं। एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रहे चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेदेपा को विधानसभा में इस बार सिर्फ 23 सीटें ही मिलीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं