पैरालिंपियन दीपा मलिक और बजरंग पूनिया को राष्ट्रपति ने राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक और रेसलर बजरंग पूनिया को गुरुवार को राष्ट्रपति ने खेल दिवस के दिन राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।पूनिया ने एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुरसमेत 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जा रहा है।

48 वर्षीय दीपा ने 2016 में रियो पैरालिंपिक में शॉट पुट की एफ-53 कैटेगरी में रजत पदक जीता था। रिटायर्ड जस्टिस एम. शर्मा के नेतृत्व वाली 12 सदस्यीय समिति ने विजेताओं के नाम का ऐलान किया था।

19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड
चयन समिति ने 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना है। इनमें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और पूनम यादव, ट्रैक और मैदान के सितारे तेजिंदर पाल सिंह तूर, मोहम्मद अनस, स्वपना बर्मन, फुटबॉलर गुरप्रीत सिंह संधू, हॉकी खिलाड़ी सी.सिंह कंगुजम और शूटर अंजुम मुदगिल शामिल हैं। पुरस्कार के लिए खिलाड़ी में खेल के अलावा नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और खेल भावना को भी बारीकी से परखा जाता है।

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए तीन नाम
द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए बैडमिंटन कोच विमल कुमार, टेबल टेनिस कोच संदीप गुप्ता और एथलेटिक्स कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लो को चुना गया। हॉकी के मेजबान पटेल, रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी) और संजय भारद्वाज (क्रिकेट) को लाइफ टाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
National Sports Day Arjuna Khel Ratna Award 2019 Announcement Update: List of Winners; Deepa Malik, Bajrang Punia, Ravin

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.