कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा- राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव इसी साल दिसम्बर में होगा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा ने गुरूवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव इसी साल दिसंबर में होगा। नड्‌डा ने भाजपा मुख्यालय में सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दुनियाभर में सिर्फ 8 देश ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या भाजपा सदस्य से अधिक हैं।

नड्‌डा ने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान 6 जुलाई को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा शुरु हुआ था। इसकी समाप्ति 20 अगस्त को हुई। इस दौरान सदस्यों की संख्या सात करोड़ से अधिक हो गई है। इसमें ऑनलाइन माध्यम से 5,81,34,242 सदस्य जबकि ऑफलाइन माध्यम से 62,35,967 सदस्य बनाए गए। पहले हमारे सदस्यों की संख्या 11 करोड़ थी।

10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक बूथ स्तर का चुनाव होगा: नड्‌डा

नड्‌डा ने कहा कि यह अभियान तो समाप्त हो गया लेकिन मेम्बरशिप प्रक्रिया जारी रहेगी। सितंबर में फिर से सक्रिय सदस्यों को शामिल करने का कार्यक्रम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि बूथ का चुनाव 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा। नवंबर में जिला इकाइयों का चुनाव होगा और उसके बाद राज्य के चुनाव होंगे।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पत्रकारों को संबोधित करते जेपी नड्‌डा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.