सीबीआई ने भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए देशभर के 150 स्थानों पर छापा मारा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. सीबीआई ने शुक्रवार को देश के 150 स्थानों पर भ्रष्टाचार की जांच के लिए छापा मारा। सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि यह विशेष अभियान उन स्थानों और विभागों में चलाया गया, जहां पर आम आदमी और छोटे कारोबारियों को सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है।
जांच एजेंसी ने दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, गुवाहाटी, श्रीनगर, शिलॉन्ग, चंडीगढ़, शिमला, चेन्नई, मदुरई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, गांधीनगर, गोवा, भोपाल, जबलपुर, नागपुर, पटना, रांची, गाजियाबाद, लखनऊ, देहरादून में छापे की कार्रवाई की गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं