5 राज्यों में नए राज्यपाल; कलराज मिश्र राजस्थान और भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के गवर्नर होंगे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को पांच राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए। कलराज मिश्र राजस्थान के राज्यपाल बनाए गए। वे फिलहाल हिमाचल प्रदेश के गवर्नर थे। भगत सिंह कोश्यारीको महाराष्ट्र, बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश, आरिफ मोहम्मद खान को केरल, डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।
राजस्थान में पिछले 52 साल में 40 राज्यपाल बने, लेकिन इनमें से कोई भी 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। 1967 के बाद वर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह सोमवार को अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रिटायर हो रहे हैं। कल्याण सिंह की जगह कलराज मिश्र को नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। केरल में गवर्नर पूर्व चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम थे, जिनका हाल ही में कार्यकाल खत्म हुआ है।
| राज्य | पहले कौन थे | नई नियुक्ति |
| राजस्थान | कल्याण सिंह | कलराज मिश्र |
| हिमाचल प्रदेश | कलराज मिश्र | बंडारू दत्तात्रेय |
| महाराष्ट्र | सी. विद्यासागर राव | भगत सिंह कोश्यारी |
| केरल | पी. सदाशिवम | आरिफ मोहम्मद खान |
| तेलंगाना | ई.एस.एल नरसिम्हन | तमिलिसाई सुंदरराजन |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं