देश के अमीरों को रिएल एस्टेट में निवेश करना सबसे पसंद, ओल्ड मोंक पसंदीदा शराब

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई. देश के अमीरों को रिएल एस्टेट में निवेश करना सबसे ज्यादा पसंद है। निवेश के लिए ब्रिटेन को प्राथमिकता देते हैं। पुरुषों के लिए घड़ी और महिलाओं के लिए जूलरी सबसे ज्यादा गिफ्ट किए जाते हैं। हुरुन इंडियन लग्जरी कंज्यूमर सर्वे 2019 में ये जानकारियां सामने आई हैं। कुछ रोचक जानकारियां भी सामने आई हैं। जैसे- ओल्ड मोंक रम ज्यादातर अमीरों की पसंदीदा भारतीय शराब है। रिसर्च फर्म हुरुन ने पहली बार इस तरह का सर्वे प्रकाशित किया है। इसका मकसद अमीरों की प्राथमिकताओं और जीवनशैली में बदलावों के बारे में बताना है। सर्वे में 831 अमीरों को शामिल किया गया। इनमें 58% पुरुष और 42% महिलाएं शामिल हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सिंबॉलिक इमेज।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.