प्रियंका गांधी ने कहा- न जीडीपी ग्रोथ है और न ही रुपया मजबूत, अर्थव्यवस्था नष्ट करने की यह किसकी करतूत
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा कि जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है।उन्होंने ट्वीट किया कि न जीडीपी ग्रोथ है न रुपए की मजबूती। रोजगार भी गायब हैं। अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?
बैंकों को 72 हजार करोड़ का चूना लगा
देश की सबसे बड़ी बैंकिंग संस्था RBI कह रही है कि सरकार की नाक के नीचे बैंक फ़्रॉड बढ़ते जा रहे हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 30, 2019
2018-19 में ये चोरी और बढ़ गयी। बैकों को 72,000 करोड़ रुपए का चूना लग चुका है। लेकिन वो गारंटर कौन है जो इतने बड़े फ़्रॉड होने दे रहा है?#RBILootedhttps://t.co/g5BWUhVSW9
राहुल ने भी सरकार पर आरबीआई का धन हड़पने का आरोप लगाया था
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री आर्थिक संकट का समाधान नहीं ढूंढ़ पा रहे। राहुल ने सरकार पर आरबीआई का धन हड़पने का भी आरोप लगाया था। रिजर्व बैंक ने बिमल जालान कमेटी की सिफारिशें मानते हुए कैश सरप्लस में से 1.76 लाख करोड़ रुपए सरकार को ट्रांसफर करने की सोमवार को मंजूरी दी थी।
राहुल ने आरबीआई लूटेड हैशटैग का इस्तेमाल कर लिखा था- आरबीआई से धन हड़पने का तरीका काम नहीं आएगा। यह डिस्पेंसरी से बैंड-ऐड चुराकर गोली लगने से हुए घाव पर लगाने जैसा है।
फर्जीवाड़े की राशि 71,543 करोड़ रुपये तक पहुंची- रिपोर्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान देश में बैंक फ्रॉड के 6801 मामले सामने आए। इनमें 74% बढ़ोतरी हुई। फर्जीवाड़े की राशि 71,543 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
2018-19 के दौरान सबसे ज्यादा फर्जीवाड़े के मामले दर्ज
रिपोर्ट में कहा हया है कि वित्त वर्ष 2017-18 में 5916 मामले दर्ज किए गए थे, इनमें 41,167.04 करोड़ रुपए तक का फर्जीवाड़ा हुआ था। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान सबसे ज्यादा फर्जीवाड़े के मामले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद निजी क्षेत्र और विदेशी क्षेत्र के बैंकों का स्थान आता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं