लिवरपूल के वर्जिल वान डिक प्लेयर ऑफ द इयर चुने गए, मेसी बेस्ट फॉरवर्ड

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. नीदरलैंड और लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वान डिक ने यूईएफए मैन्स प्लेयर ऑफ इयर (2018-19) का अवॉर्ड जीत लिया। गुरुवार को मोनाको में यूरोपियन फुटबॉल गवर्निंग बॉडी ने इसकी घोषणा की। वान डिक ने तीन बार इस अवॉर्ड को जीत चुके पुर्तगाल और युवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और दो बार के अवॉर्ड विजेता अर्जेंटीना और बार्सिलोना के लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया। उन्हें डिफेंडर ऑफ द इयर भी चुना गया। हालांकि, मेसी फॉरवर्ड ऑफ द इयर चुने गए।

नीदरलैंड के युवा फुटबॉलर फ्रैंकी डी जॉन्ग को मिडफील्डर ऑफ द इयर चुना गया। ब्राजील के एलिसन बेकर गोलकीपर ऑफ द इयर चुने गए। इंग्लैंड महिला फुटबॉलर लूसी ब्रॉन्ज वुमन्स प्लेयर ऑफ इयर चुनी गईं। उन्होंने खिताब की दौड़ में अपनी टीम की खिलाड़ी एडा हेगरबर्ग और एमेंडिन हेनरी को पीछे छोड़ दिया।

रोनाल्डो

पहली बार मेसी को प्लेयर ऑफ द इयर अवॉर्ड मिला था

सीजन प्लेयर क्लब देश
2010-11 लियोनल मेसी बार्सिलोना अर्जेंटीना
2011-12 आंद्रे इनिएस्ता बार्सिलोना स्पेन
2012-13 फ्रैंक रिबेरी बायर्न म्यूनिख फ्रांस
2013-14 क्रिस्टियानो रोनाल्डो रियाल मैड्रिड पुर्तगाल
2014-15 लियोनल मेसी बार्सिलोना अर्जेंटीना
2015-16 क्रिस्टियानो रोनाल्डो रियाल मैड्रिड पुर्तगाल
2016-17 क्रिस्टियानो रोनाल्डो रियाल मैड्रिड पुर्तगाल
2017-18 लुका मौड्रिच रियाल मैड्रिड क्रोएशिया
2018-19 वर्जिल वान डिक लिवरपूल नीदरलैंड

(नोट : रोनाल्डो युवेंटस के लिए खेल रहे हैं, लेकिन जब उन्हें अवॉर्ड मिला था तब वे रियाल की ओर से खेल रहे थे)


वान डिक को चैम्पियंस लीग के फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुना गया था
प्लेयर ऑफ द इयर चुने जाने के बाद 28 साल के सेंटर बैक वान डिक ने कहा, 'मैं इस अवॉर्ड को जीतकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इसका श्रेय उन सभी को है जिन्होंने मेरी मदद की। मुझे अपनी टीम के साथियों का शुक्रिया अदा करना होगा, उनके बिना मुझे वह हासिल नहीं होगा, जो मैंने हासिल किया।' लिवरपूल के लिए क्लब फुटबॉल खेलने वाले वान डिक को पीछले सीजन में चैम्पियंस लीग के फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुना गया था।


DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वर्जिल वान डिक और लियोनल मेसी।
लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और वर्जिल वान डिक।
मेसी से हाथ मिलाते रोनाल्डो।
मेसी फॉरवर्ड ऑफ द ईयर चुने गए।
नीदरलैंड के युवा फुटबॉलर फ्रैंकी डी जॉन्ग को मिडफील्डर ऑफ द ईयर चुना गया।
ब्राजील के एलिसन बेकर गोलकीपर ऑफ द ईयर चुने गए।
वर्जिल वान डिक को प्लेयर ऑफ द ईयर और डिफेंडर ऑफ द ईयर चुना गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.