भारत ने पाक से कहा- कुलभूषण जाधव के लिए तुरंत और अबाधित काउंसलर एक्सेस चाहते हैं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. भारत ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि कुलभूषण जाधव (49) के लिए तुरंत, प्रभावी और अबाधित काउंसलर एक्सेस चाहते हैं। इसके लिए भारतीय अफसर पाक के डिप्लोमैटिक चैनल्स के साथ संपर्क में हैं।
भारत के रिटायर्ड नेवी अफसर जाधव को पाक की सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में जासूसी और आतंकवाद के आरोप पर मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारत मामले को हेग (नीदरलैंड) स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) में ले गया था। कोर्ट ने जाधव की फांसी पर रोक लगा दी थी। इस साल जुलाई में आईसीजे ने पाक को आदेश दिया था कि वह बिना देर किए जाधव को काउंसलर एक्सेस मुहैया करवाए।
'पाक के जवाब का इंतजार'
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि इंटरनेशनल कोर्ट के आदेशानुसार हम जाधव के लिए अबाधित और जल्द काउंसलर एक्सेस चाहते हैं। इसके लिए पाकिस्तान के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।आईसीजे के फैसले के दो हफ्ते बाद पाक ने जाधव के सशर्त काउंसलर एक्सेस की पेशकश की थी, जिसे भारत ने अस्वीकार कर दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं