वाईएसआर कांग्रेस के झंडे के रंग में रंगे जाएंगे ग्राम सचिवालय, भाजपा ने कहा- यह जनता के पैसे का दुरुपयोग

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

अमरावती. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने ग्राम सचिवालयों को अपनी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के रंग में रंगनेका फरमान जारी किया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री के इस फैसला का विरोध किया। पार्टी प्रवक्ता लंका दिनाकरन ने शुक्रवार को कहा कि सरकार लोगों के पैसे का दुरुपयोग कर रही है।

दिनाकरन ने कहा किइसके लिए सरकारी खजाने से धन का उपयोग क्यों किया जा रहा है? अगर पार्टी इमारतों को अपने इंडे के रंग में रंगना चाहती है तो उन्हें अपनापैसाखर्च करनाचाहिए।वंशवादी राजनीति खेलने वाले अधिकांश क्षेत्रीय दल इस तरह के काम कर रहे हैं। तेदेपा ने भी पहले यह कोशिश की थी। जनता के पैसे का इस्तेमाल पार्टियों के बजाय व्यक्तिगत हित में किया जाना चाहिए।

ग्राम सचिवालय में कोई भी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेगा

वाईएसआर सरकार 2 अक्टूबर से सभी गांवों में सचिवालय शुरू करने की योजना बना रही है। पार्टी का दावा है कि यह पंचायतों का आधुनिक रूप होगा, जहां कोई भी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकता है।पंचायत राज और ग्रामीण विकास आयुक्त एम गिरिजा शंकर ने इस संबंध में आदेश जारी किया था।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वाईएसआर कांग्रेस के रंग में रंगे ग्राम सचिवालय का डिजाइन।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.