पीएमओ के प्रधान सचिव नृपेन्द्र मिश्रा अगले महीने होंगे रिटायर, प्रदीप सिन्हा नए ओएसडी नियुक्त हुए
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा अगले महीने रिटायर हो जाएंगे। खुद प्रधानमंत्रीने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "श्री नृपेंद्र शानदार अधिकारियों में से एक हैं, उनकी सार्वजनिक नीति और प्रशासन पर अच्छी पकड़ है। साल 2014 में मैं जब दिल्ली में नया था, तबउन्होंने मुझे काफी सीख दी और उनका मार्गदर्शन अधिक मूल्यवान रहा।"
मोदी ने ट्वीट में कहा, "उन्होंने काफी मेहनत के साथ पांच वर्षों तक प्रधानमंत्री कार्यालय में सेवा करते हुए देश के विकास को गति देने में एक अविस्मरणीय योगदान दिया। वह अपने जीवन के एक नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। मैं उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"प्रधानमंत्री मोदी ने मिश्रा से दो हफ्ते और अपनी सेवा देने का अनुरोध किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश कैडर केअधिकारी और पूर्व कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा प्रधानमंत्री के नए प्रधान सचिव होंगे। फिलहाल उन्हें पीएमओ में ही ओएसडी नियुक्त किया गया है।
कई प्रमुख पदों पर सेवाएं दे चुके हैं नृपेंद्र मिश्रा
नृपेंद्र मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1967 बैच के अधिकारी हैं। वह टेलीकॉम रेग्युलेटरी ऑथरिटी ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन और भारत सरकार के टेलीकॉम और फर्टिलाइजर डिपार्टमेंट के सचिव के साथ ही भारत सरकार के विभिन्न विभागों के प्रमुख पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं