दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में धोनी का चयन नहीं, बुमराह को आराम दिया गया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 टी-20 की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान गुरुवार को कर दिया। टीम में एक बार फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी गई है। उनकी जगह ऋषभ पंत ही विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सीरीज में आराम दिया गया है। वहीं हार्दिक पंड्या की वापसी हुई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चहर भाइयों- दीपक चहर और राहुल चहर को टीम में फिर मौका दिया गया है। नवदीप सैनी भी टीम में शामिल किए गए हैं।

विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाले सभी खिलाड़ी शामिल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को धर्मशाला, दूसरा मैच 18 सितंबर को मोहाली और तीसरा मैच 22 सितंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज के लिए टीम का चयन 4 सितंबर को होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलने वाले ज्यादातरखिलाड़ियों कोबरकरार रखा गया है। चयनकर्ता 2020 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों को लगातार मौका देना चाहते हैं।

टी-20 टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान),शिखर धवन, केएल राहुल,श्रेयस अय्यर,मनीष पांडेय,ऋषभ पंत,हार्दिक पंड्या,क्रुणाल पांड्या,रवींद्र जडेजा,वॉशिंगटन सुंदर,राहुल चहर,खलील अहमद,दीपक चहर, नवदीप सैनी



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BCCI announces Team India for South Africa T-20 series, MS Dhoni not included in squad

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.