यशस्विनी ने भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया, ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाली देश की 9वीं शूटर
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. भारतीय महिला शूटर यशस्विनी सिंह देसवाल ने ब्राजील में शनिवार देर रात आईएसएसफ वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण जीत लिया। उन्होंने फाइनल में 2004 की ओलिंपिक चैम्पियन यूक्रेन की ओलेना कोस्तेविच को हराया। यशस्विनी इस स्वर्ण के साथ ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाली देश की 9वीं शूटर बन गईं। पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन 22 साल की यशस्विनी ने आठ महिलाओं के फाइनल में 236.7 का स्कोर किया। दुनिया की नंबर कोस्तेविच को रजत और सर्बिया की जेसमिना मिलावोनोविच को कांस्य पदक मिला।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं