अगवा हुई सिख लड़की घर लौटी, 8 आरोपी गिरफ्तार; पंजाब के गवर्नर पीड़ित परिवार से मिले

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब से अगवा हुई 19 साल की सिख लड़की को पुलिस ने बरामद कर शुक्रवार को उसके घर पहुंचा दिया।8 आरोपियों को गिरफ्तार में किया गया है। पंजाब के गवर्नर चौधरी मोहम्मद सरवर ने भी शुक्रवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। आरोप है कि गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी की बेटी को कट्टरपंथियों 27 अगस्त की रात अगवाकर धर्म परिवर्तन कराया था। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि उनकी बेटी का निकाह जबरन एक मुस्लिम युवक से कराया गया।

परिजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 27 अगस्त की रात कुछ हथियारबंद लोग घर में घुसे और बंदूक की नोंक पर लड़की को बंधक बनाकर ले गए। पीड़िता के परिवार ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मदद की गुहार लगाई थी।

विधायक ने पीड़ित परिवार का वीडियो शेयर किया
इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के विधायक मानजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को लड़की के परिजन का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, ''पाकिस्तान के सिख इमरान खान से मदद मांग रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील करता हूं कि लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाएं। पाकिस्तान में सिख धर्म पर खतरा मंडरा रहा है, इसलिए यह मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में भी उठाया जाना चाहिए।''

आरोपियों ने लड़की के निकाह का वीडियो शेयर किया
लड़की के पिता पाक के गुरुद्वारा तंबू साहब के मुख्य ग्रंथी हैं। परिवार का आरोप है कि उन्हें शिकायत वापस नहीं लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिली है। अगले ही दिन दूसरे (लड़के के) पक्ष ने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें दावा किया गया है कि उस लड़की ने अपना धर्म बदल कर मुस्लिम लड़के के साथ निकाह किया है। वीडियो में लड़की को 3 बार 'कबूल है' कहते दिखाया गया।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Pakistan Sikh Girl Updates: Sikh Girl Kidnap and converted to Islam in Nankana Sahib Pakistan

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.