हाउसिंग कंपनी डोमनुमा इकोफ्रेंडली घर बना रही; ये भूकंप, आग और आंधी-तूफान से बेअसर रहेंगे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
वॉशिंगटन. अमेरिका केसिएटल शहर की जियोशिप कंपनी ने ऐसे घर बना रही है जो इको-फ्रेंडली तो हैं ही, साथ ही इन पर किसी आपदा का असर नहीं होता है। कंपनी ने बीते एक दशक के दौरान आई आपदाओं और उनसे हुए नुकसान को एनालिसिस करने के बाद इन्हें तैयार किया है। शिविरनुमा इन घरों पर आंधी-तूफान, आग-पानी और भूकंप आदि का कोई असर नहीं होता। इस तकनीक को ईजाद करने वाले इंजीनियर मॉर्गन बायर्सचेंक हैं। वे बायोसेरेमिक से डोम को बनाते हैं।
बायोसेरेमिक खनिजों से बनने वाला लचीला पदार्थ है। यह बड़े शहरों के जल शोधन संयंत्र (वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट) से मिल जाता है। इस अपशिष्ट पदार्थ का इस्तेमाल बीते कुछ दशकों से कृत्रिम हडि्डयां और दांतों को बनाने में किया जा रहा है। मॉर्गन इसी को घर बनाने इस्तेमाल करते हैं। बायोसेरेमिक से बने यह घर न केवल रसायन मुक्त हैं, बल्कि यह इतने मजबूत हैं कि इन तेज हवाओं का भी असर नहीं होता। भूकंप के दौरान भी ये सुरक्षित रहते हैं। इन पर 1482 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान का असर नहीं होता।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं