रनवे पर उड़ान भरने के लिए खड़े स्पाइसजेट के विमान के सामने आ गया शख्स, हुआ गिरफ्तार

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई. गुरुवार को यहां एयरपोर्ट की सुरक्षा में एक बड़ी सेंध लगी। एक शख्स एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवार फांद कर रनवे पर चला आया और वहां खड़े प्लेन के सामने खड़ा हो गया। हालांकि, उसे सही समय पर सीआईएसएफ के जवानों ने देख लिया और गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे के आसपास स्पाइसजेट का विमान(SG634) टैक्सीवे एन1, रनवे 27 पर खड़ा था। यह विमान बेंगलुरु के लिये उड़ान भरने को तैयार था। इसी दौरान एक व्यक्ति दोनों हाथ ऊपर किए वहां आ गया और विमान के कई हिस्सों को छूने लगा।

पायलट ने बंद किया इंजन

जांच में सामने आया कि वह करीब पौने दो बजे सुरक्षा दीवार फांद कर इमरजेंसी गेट से घुसा था। उसे रनवे पर आता देख विमान के पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इंजन बंद कर दिया।नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक, गुरुवार को साप्ताहिक रखरखाव गतिविधियों के लिए निर्धारित है। इसलिए परिचालन को वैकल्पिक रनवे में स्थानांतरित कर दिया गया था। यह शख्स इसी रनवे पर आ गया था।

मानसिक रूप से बीमार है शख्स

पकड़े गए शख्स का नाम कामरान शेख(26) है। डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा, व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर लगता है। उन्होंने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) मामले की आगे की जांच करेगा। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने भी जांच का आदेश दिया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mentally ill man scales Mumbai airport wall walks up to plane

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.