गाजियाबाद में सीवर की सफाई करने उतरे पांच मजदूरों की मौत

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

गाजियाबाद.दिल्ली के गाजियाबाद के नंदग्राम इलाकेमें गुरुवार को सीवर की सफाई करने उतरे पांच मजदूरों की मौत हो गई। मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। फिलहाल,मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के सीवर की सफाई कर रहे थे।हादसे के बादएक मजदूर का शव लोगों ने बाहर निकाला। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य मजदूरों के शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद से ठेकेदार मौके से फरार हो गया।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.