निर्मला सीतारमण ने कहा- ट्रेड वार से कई देशों की अर्थव्यवस्था अस्थिर, हमारी जीडीपी ग्रोथ अभी भी बेहतर
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को अर्थव्यवस्था पर सरकार द्वारा उठाए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले वैश्विक अर्थव्यस्था की स्थिति को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्रेड वार की वजह से कई देशों की अर्थव्यस्था अस्थिर है, लेकिन इन स्थितियों में भी भारत की इकोनॉमी बेहतर स्थिति में है। हमने लगातार लेबर, टैक्सेशन में सुधार के कदम उठाए हैं।
सीतारमण ने कहा- चीन और बाकी कई देशों से हमारी जीडीपी ग्रोथ रेट अभी भी बेहतर है। ट्रेड वॉर और चीन की मुद्रा में उतार-चढ़ाव की वजह से अस्थिरता बढ़ी है। 2014 से आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया लगातार जारी है। लेबर, टैक्सेशन जैसे सुधारों पर लगातार कदम उठा रहे। ग्लोबल जीडीपी का मौजूदा अनुमान 3.2% है। यह और घट सकता है।
'पूरी दुिनया की अर्थव्यवस्था में हलचल'
वित्त मंत्री ने कहा- अभी हमें वैश्विक हालात के बारे में जानने की जरूरत है। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में हलचल है। कई देशों की विकास दर में गिरावट देखने को मिली है। इनमें अमेरिका जैसे देश भी शामिल हैं। इन हालात में भी भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में है और मजबूत है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं