भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही; 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई. महाराष्ट्र के भिवंडी में शुक्रवार रात चार मंजिला इमारत ढह जाने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं।4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि कुछ लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका है।घायलों को पास के हीअस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

भिवंडी-निजामपुर नगर निगमायुक्त अशोक रणखंब ने बताया-हमें यह सूचना मिली थी कि इस इमारत का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था। हमारी टीम आई। जांच के बाद उसने पाया कि यह इमारत ढह सकती है। हमने पूरी इमारत को खाली करवा दिया था। मगर कुछ लोग बिना इजाजत लिए इमारत में प्रवेश कर गए।इसी दौरान बिल्डिंग ढह गई। उन्होंने बताया कि यह इमारत 8 साल पुरानी है। इसका निर्माण अवैध ढंग से किया गया था। मामले कीजांच की जाएगी।

डोंगरी हादसे में 14 से ज्यादा की गई थी जान
इससे पहले मुंबई के डोंगरी में भी बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। इसमें 14 से ज्यादा लोग मारे गए थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और सभी घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की थी। घायलों के इलाज का भी खर्च उठाने का फैसला किया था।

DBApp

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
घटनास्थल पर मौजूद बचावदल।
Maharashtra: A four-storey building collapsed in Shanti Nagar area of Bhiwandi

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.