मारुति ने 40618 वैगनआर गाड़ियां रिकॉल कीं, फ्यूल पाइप में गड़बड़ी की आशंका

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने 40,618 वैगनआर (1 लीटर इंजन) गाड़ियां रिकॉल की हैं। 15 नवंबर 2018 से 12 अगस्त 2019 तक बनीं वैगन-आर कारें रिकॉल में शामिल हैं। इनके फ्यूल पाइप में गड़बड़ी होने की आशंका है। इसी शनिवार से डीलर ग्राहकों से संपर्क कर गाड़ियां मंगवाना शुरू करेंगे। गड़बड़ी वाले पार्ट्स फ्री में बदले जाएंगे।

ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर कस्टमर इन्फो सेक्शन में दिए लिंक पर चेसिस नंबर डालकर भी चेक कर सकते हैं कि उनकीगाड़ी की जांच की जरूरत है या नहीं।

मारुति को त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद

मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। फिलहाल, ऑटो सेक्टर में स्लोडाउन से जूझ रही है लेकिन, त्योहारी सीजन में हालात सुधरने की उम्मीद जताई है। मारुति की बिक्री जुलाई में 33.5% घट गई। पूरे ऑटो सेक्टर में यात्री वाहनों की बिक्री जुलाई में 19% घट गई। यह 19 साल में सबसे बड़ी गिरावट है।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Maruti Suzuki Wagon R: Maruti Suzuki India Recalls 40,618 Units Of WagonR

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.