पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का 66 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर के कारण लंबे समय से बीमार थे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे और दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती थे। उन्होंने दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। किडनी ट्रांसप्लांट करवा चुके जेटली को कैंसर भी हो गया था।

सांस लेने में तकलीफ होने के बाद जेटली 9 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे।जेटली का सॉफ्ट टिश्यू कैंसर का इलाज चल रहा था। वे इस बीमारी के इलाज के लिए 13 जनवरी को न्यूयॉर्क चले गए थे और फरवरी में वापस लौटे थे। जेटली ने अमेरिका से इलाज कराकर लौटने के बाद ट्वीट किया था- घर आकर खुश हूं। जेटली ने अप्रैल 2018 में भी दफ्तर जाना बंद कर दिया था।14 मई 2018 को एम्स में ही जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण भी हुआ था, वे शुगर से भी पीड़ित हैं। सितंबर 2014 में वजन बढ़ने की वजह से जेटली की बैरियाट्रिक सर्जरी भी कराई गई थी।

भाजपा की जीत के जश्न में शामिल नहीं हुए थे जेटली
जेटली को छह महीने पहले भी जांच के लिए एम्स में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए यूके और यूएस जाने की सलाह दी थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में भी वो नजर नहीं आए थे। उन्होंने कैबिनेट की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था। मई 2019 में उन्होंने मोदी से कह दिया था कि नई सरकार में वे शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके बाद मोदी उनसे मिलने घर पहुंचे थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Arun Jaitley, Arun Jaitley Death News Updates; Arun Jaitley Former Finance Defence minister and Modi Ally, Dies

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.