पाक के सीजफायर उल्लंघनों के बीच एलओसी के पास फॉरवर्ड बेस के दौरा करने पहुंचे सेना के शीर्ष अफसर

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

जम्मू. सेना की उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शुक्रवार कोजम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट पुंछ और अखनूर सेक्टर स्थित फॉरवर्ड बेसका दौरा किया। उनके साथ व्हाइट नाइट कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह भी मौजूद थे। अफसरों नेघुसपैठियों को रोकने के लिए सेना की तैयारी पर संतोष जताया। कमांडररणबीर सिंह ने राज्य के सीमावर्ती राजौरी और पुंछ मेंपाककी तरफ से लगातार हो रहे सीजफायर के उल्लंघन को देखते हुए यह दौरा किया। दोनों तरफ से हो रही कार्रवाई में पिछले एक हफ्ते में सेना के तीन जवान शहीद हो गए जबकि एक नागरिक की मौत हुई।

अधिकारियों ने बताया कि बताया कि दोनों अफसरोंने सीमा पार से घुसपैठ की घटनाओं को रोकने में भारतीय सेना की तैयारियों पर संतुष्टि प्रकट की। उन्होंने सीमा पर सेना की निगरानी में उच्च तकनीकक्षमता,सीजफायर के उल्लंघनों और संदिग्ध गतिविधियों का जवाब देने को लेकर तैयारी की सराहना की।

'मिशन रीच आउट' पहल की जानकारी ली

कमांडररणबीर सिंहने कश्मीर में स्थिति सामान्य करने के लिए सेना की 'मिशन रीच आउट' पहल के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने सेना, नागरिक प्रशासन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की। उन्होंने पुंछ, राजौरी और रियासी इलाके में स्थिति सामान्य बनाने के लिए सेना की प्रशंसा की।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कश्मीर में सीमा पर गश्त लगाते जवान।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.