तिरंगा लहराते हुए मेरा भारत महान का नारा लगाना आसान, मूल्यों का संरक्षण मुश्किल: नारायण मूर्ति
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
गोरखपुर.पद्म विभूषण से सम्मानित औरइंफोसिसके सह संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एमएमएम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कट्टर राष्ट्रवाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''तिरंगा लहराते हुए जोर जोर से 'जय हो' और 'मेरा भारत महान है' कहना आसान है। जबकि मेरा भारत महान केमूल्यों का संरक्षण कर पाना मुश्किल है।''
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं