आईएसआई के लिए पैसा जुटाने के आरोप में 5 गिरफ्तार, संदिग्धों को कमीशन बेस पर पैसे ट्रांसफर करते थे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
सतना.पाकिस्तान कीखुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे 5 आरोपियों को बुधवार रात क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक,टीम ने अलग-अलग जगह दबिश देकर यह गिरफ्तारी की। आतंक निरोधक दस्ते(एटीएस) की टीम भी सतना पहुंच गई है।
सूत्रों ने बताया किआरोपियों में बलराम सिंह, भागवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, शुभम तिवारी औरएक अन्य हैं।इसके पहले भी बलराम को भोपाल एटीएस ने 8 फरवरी 2017 को गिरफ्तार किया था। वहीं, भागवेंद्रको इंदौर एसटीएस ने गिरफ्तार किया था। सुनील2014 से देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय था,लेकिन एटीएस उसे पकड़ नहीं पाई।
17 पाकिस्तानी नंबर मिले
सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के पास से फोन और लैपटॉप बरामद किया गया है।उनके पास17 पाकिस्तानी नंबर मिले।ये लोग आतंकियों के फंड मैनेजर से वीडियो-मैसेंजर कॉल और वॉट्सऐप चैटिंग करते थे। 2017 में गिरफ्तारी के बाद बलराम जमानत पर बाहर आया था और वह फिर से टेरर फंडिंग का काम करने लगा।
कमीशन पर फंड ट्रांसफर करते थे
आशंका जताई जा रही है कि वो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से बात करते थे। फिर बैंक खातों में पैसा जमा कराकर उसे आतंकियों तक पहुंचाते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से जुड़े संदिग्ध लोगों को बैंक खातों और हवाला के जरिए कमीशन बेस पर पैसे ट्रांसफर करते थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं