मोदी आज अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पहली बार करेंगे मन की बात

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात में संबोधन करेंगे। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद मोदी का यह पहला मन की बात कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो के अलावा टीवी चैनल, डीडी नेशनल और डीडी भारती पर सुन सकते हैं।

दूसरी बार सरकार बनने के बाद मोदी का यह तीसरा कार्यक्रम है। 30 जून को हुए पहले कार्यक्रम में मोदी ने आपातकाल, पानी की समस्या और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चर्चा की थी। इस दौरान मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वे किताब पढ़ने की आदत डालें।

पिछले कार्यक्रम मेंचंद्रयान-2 और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी

मोदी ने दूसरी बार मन की बात कार्यक्रम अनुच्छेद 370 खत्म होने के एक हफ्ते पहले ही किया था। 28 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम हुआ था, जबकि 5 अगस्त को संसद में अनुच्छेद 370 खत्म करने का प्रस्ताव पास हुआ था। दूसरी बार मन की बात में मोदी ने चंद्रयान-2 और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 देश के लिए गौरव की बात है। इस मिशन से हमें विश्वास और निर्भीकता मिली है। पूरी तरह से भारतीय मिशन से साबित हो चुका है कि हमारे वैज्ञानिक सर्वश्रेष्ठ हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mann Ki Baat Live: Narendra Modi Mann Ki Baat News and Updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.