प्रधानमंत्री मोदी को मिलेगा दुबई का सबसे बड़ा सम्मान, अप्रैल में हुई थी इसकी घोषणा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो दिनों के लिए दुबई के दौरे पर रहेंगे।वे अबु धाबी में क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों में रूचिकर विषयोंपर बात होगी।

इस बीच मोदी को यूएई के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जाएद' से भी नवाजा जाएगा। इस अवॉर्ड की घोषणा इस साल अप्रैल में हुई थी। इसका मकसदभारत और दुबई के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देना है। यह सम्मान दुबई के संस्थापक शेख जाएद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर रखा गया है। उनकी जयंती के मौके पर ही मोदी को इससम्मान से नवाजा जाएगा।

पाकिस्तान अनुच्छेद 370 परदुनिया से समर्थन मांग रहा

दूसरी तरफ पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मामले पर दुनियाभर में भारत के खिलाफ माहौल बनाने में जुटा हुआ है। हालांकिअभी तक इस मामले में उसे चीन को छोड़करकिसी का साथ नहीं मिला है। ऐसे में एक इस्लामिक राष्ट्र कामोदी को सम्मानित करना इस पक्ष को और कमजोर बनाएगा।

यह भारत का आंतरिक मामला: यूएई राजदूत

भारत में यूएई के राजदूत अहमद अल बन्ना ने कहा- यूएई को मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने केफैसले में कुछ भी गलत नहीं लगा है। यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है। हम नहीं मानते हैं कि इसका मकसद राज्य कीक्षेत्रीय विभिन्नता को कम करना है।

दुबई सबसे बड़ा बिजनेस हब

बीते चार सालों में यह तीसरा मौका है जब प्रधानमंत्रीमोदी यूएई के दौरे पर हैं। खाड़ी देशों में दुबई कोसबसे बड़ा बिजनेस हब माना जाता है। यहां बड़ी तादात में भारतीय पर्यटक भी पहुंचते हैं। यही कारण है कि बीते कुछ वर्षों में दोनों देशों ने बिजनेस बढ़ाने को लेकर लगातार बातचीत की है।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फ्रांस से यूएई के लिए रवाना होते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.