कर्मचारियों के लिए गाइडलाइंस- काम के दौरान राजनीतिक बहस न करें, उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

सैन फ्रांसिस्को. सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों के लिए एक दिशा-निर्देश जारी कर कहा कि वे अपने सहकर्मियों के साथ राजनीतिक या अन्य मुद्दों पर बहस करने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। गाइडलाइंस में मैनेजर और फोरम का नेतृत्व करनेवाले व्यक्ति को कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

नई गाइडलाइंस के तहत कर्मचारियों कोअपने काम को लेकर जिम्मेदार, सहायक और विचारशील बनने कोकहा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्पके गूगल पर राष्ट्रपति चुनाव में हेरा-फेरी करने काआरोप लगाया था। इसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया। हालांकि गूगल के बारे में कहा जाता है कि वहअपने कर्मचारियों को अपनी मन की बात कहने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करतीरहीहै।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Google Workplace Policy | Google Announces Guidelines for Employees For Political Discussions During Work

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.