राजसमंद में एसिड से भरा टैंकर कार पर पलटा, दो बच्चों समेत 9 की मौत

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

राजसमंद. देसूरी-पाली हाईवे पर शुक्रवार को एसिड से भरा टैंकर वैन पर पलट गया। हादसे में वैन में सवार दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वैन टैंकर को ओवरटेक कर रही थी। टैंकर अनियंत्रित हो गया और हाइवे के किनारे की चट्‌टानों से टकराकर वैन पर पलट गया।


पुलिस ने बताया कि एसिड गिरने की वजह से शव बुरी तरह झुलस गए। वैन सवार लोग भीलवाड़ा के शाहपुरा के रहने वाले थे। सभी पाली आए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। क्रेन की मदद से टैंकर को सड़क से हटाकर वैन में फंसे शवों को बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
पुलिस ने बताया कि मृतकों में 2 बच्चे, 2 लड़कियां, 2 पुरुष और एक वैन का चालक है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है। हादसे के बाद टैंकर में भरा केमिकल सड़क पर फैल गया। इसके चलते वहां लंबा जाम लग गया।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
टैंकर के नीचे दबी वैन।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.