पर्यावरणविदों की चेतावनी के बावजूद विश्व का पहला तैरता न्यूक्लियर रिएक्टर आर्कटिक में भेजा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मॉस्को.पर्यावरणविदों की चेतावनी के बावजूद रूस ने शुक्रवार को विश्व का पहला तैरता हुआ न्यूक्लियरपॉवर स्टेशन (परमाणु संयंत्र) लॉन्च किया और उसे पूरे आर्कटिक क्षेत्र की ऐतिहासिक यात्रा पर भेज दिया। न्यूक्लियर ईंधन से लदा हुआ एकेडमिक लोमोनोसोव नामक प्लांट मुरमैन्स्क के आर्कटिक बंदरगाह से निकलकर 5000 किमी की दूरी तय करते हुए उत्तर-पूर्वी साइबेरिया पहुंचेगा।

इसका इस्तेमाल आर्कटिक क्षेत्र में हाइड्रोकार्बन्स के एक्सप्लोरेशन में किया जाएगा। न्यूक्लियर एजेंसी रोसाटोम ने कहा कि इस रिएक्टर को एक ऐसे जगह पर बनाने का फैसला लिया गया है जो पूरे साल बर्फ से ढंका रहता है।इस प्रकार के रिएक्टरों को विदेश को भी बेचने की योजना है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
एकेडमिक लोमोनोसोव नामक न्यूक्लियर रिएक्टर प्लांट साइबेरिया के लिए रवाना होते हुए। -एजेंसी

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.