इमरान ने कश्मीर पर पार्टी समर्थकों से मदद मांगी, कहा- विदेश में इस मुद्दे को हाइलाइट करें
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को अपनी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के विदेश सचिव अब्दुल्ला रियार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि विदेश में रह रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कश्मीर मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाइलाइट करने के लिए कहा जाए।
इमरान ने कहा कि अगले महीने न्यूयॉर्क में यूएन का जनरल असेम्बली सेशन होना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कश्मीर मामले पर विरोध प्रदर्शन करना चाहिए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं