बालाकोट हमले के बाद मोदी ने विदेश यात्रा के लिए पहली बार पाक के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पहली बार गुरुवार को पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री मोदी 22 से 26 अगस्त के बीच फ्रांस, यूएईऔर बहरीन की यात्रा पर हैं। वे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन के निमंत्रण पर बियारेट्ज शहर में 24-26 अगस्त को होने वाले 45वें जी-7 समिट में हिस्सा लेंगे।

इससे पहले, 26 फरवरी को बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था, जिसे 139 दिन बाद 18 जुलाई कोफिर खोल दिया गया था। एयरस्पेस बंद होने के दौरान यूरोप और खाड़ी देशों की ओर जाने वाली सभी फ्लाइट गुजरात के ऊपर से अरब सागर पार करते हुए जा रही थीं।

पाक ने एयरस्पेस के एक कॉरिडोर को बंद किया

इसके बाद, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर एयरस्पेस का एक कॉरिडोर बंद कर दिया। इससे अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व जाने वाली फ्लाइट्स को 12 मिनट का अतिरिक्त समय लग रहा है। मोदी अपनी तीन देशों कीयात्रा के पहले पड़ाव में फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैंक्रॉन से मुलाकात करेंगे।

'ऑर्डर ऑफ जायद' से सम्मानित होंगे मोदी

मोदी तीसरी बार यूएई जाएंगे। वहां उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' से सम्मानित किया जाएगा। वे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक करेंगे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को चिह्नित करने के लिए एक डाक टिकट जारी करेंगे।24 अगस्त को वे बहरीन जाएंगे और किंग शेख हमाद बिन इसा अल खलीफा और अन्य नेताओं से मिलेंगे।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फ्रांस के लिए रवाना होते मोदी।- एजेंसी

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.