प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस में भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे, अन्य देशों के नेताओं से मुलाकात भी होगी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

पेरिस. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार कोभारतीय समुदाय के बीच पहुंचे। यहां वे प्रवासी भारतीयों कोसंबोधित भी करेंगे। इससे पहले मोदीगुरुवार देर शाम जी-7 समिट में हिस्सा लेने फ्रांस पहुंचे। भारतीय समुदाय भी बड़ी संख्या में मोदी को देखने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा। पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट पर फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-वेस ले ड्रियन ने उनका स्वागत किया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर मोदी बियारेट्ज शहर में 24-26 अगस्त को होने वाले 45वें जी-7 समिट में साझेदार के तौर पर शामिल होंगे।

गुरुवार को द्विपक्षीय मुलाकात भी हुई
मोदी और मैक्रॉन के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुलाकात हुई। भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंड्रे जीगलर ने ट्वीट किया, "राष्ट्रपति मैक्रॉन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन को लेकर शेटे डी चैंटिली पूरी तरह से तैयार है, जो कि पेरिस से करीब 60 किलोमीटर दूर है। यह फ्रांस की सांस्कृतिक विरासतों में से एक है।"

फ्रांस में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे
जी-7 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री के पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, समुद्री सहयोग और डिजिटल परिवर्तन जैसे मुद्दों पर विचार रख सकते हैं। मोदी अन्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे। इसके अलावा वह निड डी एगल में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना में मारे गए भारतीय लोगों की याद में एक स्मारक का भी उद्घाटन करेंगे।

भारत और फ्रांस 1998 से रणनीतिक साझेदार
भारत और फ्रांस 1998 से रणनीतिक साझेदार हैं और दोनों देशों के बीच व्यापक और बहुआयामी संबंध हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, अंतरिक्ष, साइबर, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत सहयोग है।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
France: President Emmanuel macron: Prim minister Narendra Modi: News Update

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.