कोहली ड्रेसिंग रूम में ‘डिटॉक्स योर ईगो’ पढ़ते दिखे, यूजर्स ने कहा- आपके लिए ये सही किताब

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क.वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट कीपहली पारी में विराट कोहली महज 9 रन पर आउट हो गए। इसके बाद वे ड्रेसिंग रूम की बालकनी में एक किताब 'डिटॉक्स योर ईगो' (अहमपर काबू करें) पढ़ते नजर आए। इसके लेखक हैं स्टीवन सेल्वेस्टर। टीवी पर इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कोहली के लिए रोचक प्रतिक्रियाएं आईं। इसकी एक वजह यह है कि कोहली को मैदान पर अपने आक्रमक स्वभाव के लिए जाना जाता है।


गिफ्ट में सही किताब मिली

एक यूजर ने विराट का फोटो शेयर करते हुए लिखा- मुझे लगता है कि किसी ने विराट को बिल्कुल सही किताब गिफ्ट की है।

चिंतन बुच ने लिखा- मुझे लगता है कि विराट अपने लिए सबसे अच्छी किताब पढ़ रहे हैं।

अनुराग ने लिखा- एक ऐसे शख्स के लिए ऐसी ही किताब की सबसे ज्यादा जरूरत थी।

रिया ने स्माइली के साथ किताब का शीर्षक लिखा- डिटॉक्स योर ईगो।

प्रणब ने लिखा- विराट आप महान हैं। लेकिन, आपको वास्तव में इस किताब की जरूरत थी।

हरिहरण दुरईराज ने तंज करते हुए इसे रोहित शर्मा और विराट के बीच कथित मतभेदों से जोड़ा। लिखा- इस किताब को रोहित शर्मा ने स्पॉन्सर किया है।

पूर्व क्रिकेटर हैं लेखक
किताब का अंग्रेजी में नाम है- Detox Your Ego: 7 easy steps to achieving freedom, happiness and success in your life. इसके लेखक स्टीवन सिल्वेस्टर पूर्व क्रिकेटर हैं। फिलहाल, वो खिलाड़ियों और टीमों को पेशेवर तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। मिडलसेक्स काउंटी के लिए क्रिकेट खेलने के अलावा वो फुटबॉलर भी रहे। बाद में लंदन की गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी से मनोचिकित्सा में डिग्री ली।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
एंटीगुआ टेस्ट के पहले दिन विराट कोहली इस तस्वीर को लेकर चर्चा में आए।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.