विक्रम राठौड़ भारतीय टीम का बल्लेबाजी कोच बनेंगे, संजय बांगड़ हटाए गए : रिपोर्ट

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. पूर्व भारतीय ओपनर और चयनकर्ता विक्रम राठौड़ को भारतीय टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया गया। वे संजय बांगड़ का स्थान लेंगे। भारतीय टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि कोचिंग स्टाफ में बदलाव होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें सिर्फ बांगड़ को ही हटाया गया। गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर अपने पद पर बने रह सकते हैं। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के नेतृत्व में कोचिंग स्टाफ का चयन किया गया।

एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयनसमिति ने सहयोगी स्टाफ के तीनों पदों के लिए तीन-तीन नामों की सिफारिश की थी। हितों के टकराव से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रत्येक वर्ग में जिन कोच के नाम शीर्ष पर हैं, उन्हें नियुक्त किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड ने राठौड़ के नाम पर मुहर लगा दी है।

शॉर्टलिस्ट सपोर्ट स्टाफ

पद नाम
बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, संजय बांगड़, मार्क रामप्रकाश
गेंदबाजी कोच भरत अरुण, पारस महाम्ब्रे, वेंकटेश प्रसाद
फील्डिंग कोच आर श्रीधर, अभय शर्मा, टी दिलीप
फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल, एंड्रयू लीपस, वैभव डागा
मैनेजर गिरीश डाेंगरे, वेंकटेश राजगोपालन, आनंद यालविगी

राठौड़ ने प्रथम श्रेणी में 49.66 की औसत से 11473 रन बनाए
50 साल के राठौड़ ने 1996 में भारत के लिए छह टेस्ट और सात वनडे खेले थे। टेस्ट में उनका औसत 13.10 का था। इस दौरान उन्होंने एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगाया। वनडे में उन्होंने 27.57 की औसत से रन बनाए। इस दौरान दो अर्धशतक लगाया। प्रथम श्रेणी मैच में पंजाब के लिए 146 मुकाबलों में 11473 रन बनाए। उनका औसत 49.66 का रहा। इस दौरान 33 शतक लगाए। राठौड़ 2016 में संदीप पाटिल के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय चयनसमिति के सदस्य भी थे।

राठौड़ ने अंडर-19 बल्लेबाजी कोच के लिए आवेदन किया था
राठौड़ ने इससे पहले नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में बल्लेबाजी सलाहकार और अंडर-19 बल्लेबाजी कोच के लिए आवेदन किया था। तब उनका आवेदन इसलिए रोककर रखा गया था क्योंकि उनके रिश्तेदार आशीष कपूर अंडर-19 चयनसमिति के अध्यक्ष हैं। बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी ने कहा, 'विक्रम राठौड़ को पर्याप्त अनुभव है और हमें कोच के रूप में उनके कौशल पर विश्वास है। हम उन्हें किसी तरह का टकराव घोषित करने के लिए कहेंगे। टीम प्रबंधन की अपनी राय थी, लेकिन हमें लगा कि सहयोगी स्टाफ में कुछ नये चेहरों की जरूरत है।'

नितिन पटेल टीम इंडिया के नए फिजियो होंगे
मुंबई इंडियंस के पूर्व फिजियो नितिन पटेल को 8 साल बाद फिर से फिजियो बनाया गया है। इससे पहले वे 2011 में इस पद पर थे। इंग्लैंड के ल्यूक वुडहाउस को कंडीशनिंग कोच बनाया गया है। मौजूदा मैनेजर सुनील सुब्रहमण्यम को वेस्टइंडीड में उच्चायोग के साथ दुर्व्यवहार के कारण अपना पद गंवाना पड़ा। सुब्रहमण्यम की जगह गिरीश डोंगरी को अब टीम इंडिया के मैनेजर होंगे।

रवि शास्त्री को मुख्य कोच चुना गया था

वर्ल्ड कप के बाद मुख्य कोच रवि शास्त्री और कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन वेस्टइंडीज दौरे को ध्यान में रखते हुए उनका अनुबंध 45 दिन के लिए बढ़ाया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोबारा से सभी पदों के लिए आवेदन मंगवाए थे। इसके बाद शास्त्री को दोबारा से टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया गया था।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
संजय बांगड़ और विक्रम राठौड़।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.