बाढ़ राहत में लगा एक और हेलिकॉप्टर क्रैश, उत्तरकाशी में तीन दिन में ऐसा दूसरा हादसा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
देहरादून. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शुक्रवार दोपहर निजी कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट और को-पायलट जख्मी हो गए। बताया जा रहा हैकि यहहेलिकॉप्टर बारिश और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में लगा था। दुर्घटनाअराकोट के पास तिकोची क्षेत्र में हुई।
उत्तरकाशी में तीन दिन के अंदर हेलिकॉप्टर क्रैश का यहदूसरा मामला है। इससे पहले 21 अगस्त को बाढ़ राहत में लगा एक हेलिकॉप्टर मोरी और मोल्दी के बीच क्रैश हुआ था। जिसमें पायलट समेत तीन की जान गई थी। अराकोट में शुक्रवार को भारी बारिश से प्रभावित इलाके से दो गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।
भारी बारिश से उत्तराखंड में 35मौतें
उत्तरकाशी की मोरी तहसील के अराकोट, माकुड़ी और तिकोची गांव में 17 अगस्त की रात बादल फटे थे। इस दौरान हुए भूस्खलन से 25 मकान दब गए थे। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी। राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से इस सीजन में 35 लोगों की जान गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मोरी ब्लॉक का दौरा किया था। यहां 16 लोगों की मौत हुई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं