अमेजन क्षेत्र में विमान हादसा, पायलट समेत 4 यात्रियों की मौत
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
क्वीटो. इक्वाडोर के अमेजन क्षेत्र में शनिवार को सेसना-182 हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सिविल एविएशन के अधिकारियों ने कहा कि विमान में पायलट और तीन यात्री मौजूद थे, जिसमें सभी की मौत हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।सैन्यकर्मियों और खोजकर्ताओं ने शनिवार को एक घंटे के ऑपरेशन के बाद शवों को बरामद किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं